Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, मौत का सिलसिला जारी, उत्तराखंड में राहत

भारत में सर्दियों में कोरोना का हमला नहीं थम रहा है। साथ ही मौत का सिलसिला भी जारी है। उत्तराखंड में फिलहाल राहत है। एक बार कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई। रविवार सात जनवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 756 नए संक्रमित मिले। इस दौरान पांच मरीज की कोरोना से मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार छह जनवरी को कोरोना के 774 नए संक्रमित मिले थे और दो मरीजों की कोरोना मौत दर्ज की गई थी। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533392 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 889 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44480693 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 4049 है। शनिवार को देशभर में 255 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,81,600 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में राहत, नहीं मिला नया संक्रमित
उत्तराखंड कोरोना के लिहाज से फिलहाल राहत है। शनिवार छह जनवरी को राज्य में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या मात्र एक है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।