Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड में फिर से संक्रमण

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि, अब एक्टिव केस घटने लगे हैं। फिलहाल मौत के मामले में राहत मिली है। उत्तराखंड में फिर से नया संक्रमण मिला है। शुक्रवार 12 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। इससे पहले गुरुवार 11 अप्रैल को 71 नए संक्रमित मिले थे और दो मौत दर्ज की गई थी। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533570 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे के भीतर 91 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44501206 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 617 है। गुरुवार को देशभर में 11 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,68,93,508 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिला एक नया संक्रमित
उत्तराखंड में गुरुवार 11 अप्रैल को कोरोना का एक नया संक्रमित मिला। इससे पहले बुधवार 10 अप्रैल को कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला था और दो मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए थे। राज्य में एक्टिव केस की संख्या तीन हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7778 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।