उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, चार दिन बाद नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। साथ ही राहत की बात ये है कि चार दिन बाद किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले हर दिन मौत का सिलसिला चल रहा था। शनिवार छह अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 294 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार पांच अगस्त को 331 नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की जान चली गई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 801 केंद्र में 26185 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए) (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.06 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7717 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 99717 हो गई है। इनमें से 93977 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 212 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1905 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7717 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 299 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.24 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



