Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, 25 दिन बाद उत्तराखंड में फिर मिले कोरोना संक्रमित

भारत में कोरोना के संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में 25 दिन बाद फिर कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार पांच सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले। इस दौरान कोई मौत दर्ज नहीं की गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 532023 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 25 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44464883 हो गया है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या अब देश में 494 है। सोमवार को देशभर में 144 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,68,243 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार चार सितंबर को कोरोना के 46 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार तीन सितंबर को कोरोना के 60 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार दो सितंबर को कोरोना के 53 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार एक सितंबर को कोरोना के 49 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 31 अगस्त को कोरोना के 50 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार 30 अगस्त को कोरोना के 61 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 29 अगस्त को कोरोना के 23 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 25 दिन बाद फिर मिले कोरोना संक्रमित
लगातार 25 दिन तक उत्तराखंड के कोरोनामुक्त रहने के बाद एक बार फिर से राज्य में कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार चार सितंबर को प्रदेश में कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले। इससे पहले लगातार 25 दिन तक उत्तराखंड कोरोनामुक्त था। राज्य में एक्टिव केस तीन हो गए हैं। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।