Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 30, 2026

शहीद स्थल स्थान पर आंदोलनकारी संगठनों की सहमति के आधार पर ही निर्णय: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के लिए राज्य आंदोलन के शहीद व आंदोलनकारी वंदनीय है और कचहरी स्थित शहीद स्थल को लेकर निर्णय आंदोलनकारी संगठनों की सहमति व भावनाओं के अनुरूप ही लिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना को लेकर अपने प्राण देने वाले शहीदों और अन्य सभी आंदोलनकारी हमारे लिए वंदनीय हैं । भाजपा कार्यकर्त्ता स्वयं आंदोलन कारी रहे हैं। प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए ही तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। आज भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में संगठन व सरकार आंदोलन के शहीदों व आंदोलनकारियों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि जहां तक देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के चलते कचहरी स्थित शहीद स्थल को किसी अन्य बड़े स्थान पर ले जाने व वहां भव्य तथा सुविधायुक्त नया स्थल बनाने के प्रस्ताव का सवाल है तो कोई भी कार्य बिना आंदोलनकारी संगठनों की सहमति के बिना नहीं किया जाएगा। इस बारे में प्रशासन व शासन स्तर पर आंदोलन कारी संगठनों से बात की जा रही है। उन्हें प्रस्ताव के बारे में भी बताया जा रहा है। यह तय है कि जो भी निर्णय होगा वह आंदोलनकारी संगठनों की इच्छा व सहमति के अनुरूप होगा, क्योंकि आंदोलनकारियों की इच्छा ही भाजपा सरकार व संगठन की इच्छा है ।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।