Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

माकपा की बैठक में राज्य के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष का निर्णय, परीक्षाओं में उत्तीर्ण बेरोजगारों को अविलंब दी जाए नियुक्ति

उत्तराखंड में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अविलंब नियुक्ति की मांग की गई। पार्टी ने डिप्लोमा इन्जीनियर्स के पदों में बढ़ोत्तरी की मांग के साथ ही उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त आइपीएस जीएस मर्तोलिया का विरोध किया। साथ ही तत्काल उनके चयन को निरस्त करने की मांग की। साथ ही राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में अंकिता हत्याकांड के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के साथ ही चमोली देवाल की पिंकी हत्याकांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर चिन्ता व्यक्त की। हर्रावाला मनाली हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर भी चिन्ता व्यक्त की गई। पार्टी ने जनपद की मलिन बस्तियों तथा गांवों में पंचायत एवं अकृषि की भूमि पर बसी आबादी के नियमतीकरण के साथ ही मालिकाना हक देने की मांग दोहराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही देहरादून स्मार्ट सिटी कार्यों तथा नगर निगम की लचर सफाई व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। पार्टी ने जनपद में जगह जगह टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत करने की मांग की। साथ ही बिजली दर की बढ़ोत्तरी पर चिन्ता व्यक्त की गई। पार्टी ने खराब घान की फसल से जुड़े किसानों को समुचित मुआवजा देने की मांग दोहराई। बैठक में राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, इन्दु नौडियाल, जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित, अनन्त आकाश, लेखराज, शम्भू प्रसाद ममगाईं, सुधा देवली, नुरैशा अंसारी, भगवंत पयाल, हिमांशु चौहान, इन्द्रेश नौटियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *