Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

राजधानी दून में कर्ज में डूबे हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, डिप्रेशन के भी बताए जा रहे थे शिकार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिंदाल चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि पिस्टल उनकी लाइसेंसी थी। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में पता चला कि व्यापारी पर काफी कर्ज था और वह डिप्रेशन में थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बिंदाल चौकी पुलिस को मंगलवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को सिर पर गोली मार ली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। परवीन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे। इसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *