Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, उत्तराखंड में भी मिले नए संक्रमित

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। साथ ही मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार 17 जनवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 269 नए संक्रमित मिले। इस दौरान तीन मरीज की कोरोना से मौत हुई। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533420 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 514 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44486512 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 2556 है। मंगलवार को देशभर में 216 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,83,312 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में फिर मिले नए संक्रमित
उत्तराखंड में मंगलवार 16 जनवरी को कोराना के दो नए संक्रमित मिले। ऐसे में एक्टिव मरीज की संख्या राज्य में तीन हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।