पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आसन नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक 30 जनवरी से घर से लापता था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक बसंत विहार थाने में कंट्रोल रूप में सूचना मिली कि उम्मेदपुर गांव में आसन नदी के किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान सुमित कश्यप (19 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी पेलियो नाथूवाला थाना पटेलनगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक से संबंध में थाना पटेलनगर से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 31 जनवरी को दर्ज कराई थी। बताया कि 30 जनवरी को वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। मौके पर एफएसएल की टीम को बुला कर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उधर, मतृक के परिजनों ने इस मामले में हत्या का आशंका जताई। उनका कहना है कि सुमित के पैर जमीन से लगे हुए थे। ऐसे में आत्महत्या की बात पर शक हो रहा है। वहीं, उन्होंने बताया कि उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






