Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

गुड वर्कः बेटी ने मां के लिए मांगी ऑक्सीजन, कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने दिया लड़खड़ाती साँसों को सहारा

देहरादून में देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को एक लड़की का फोन आया कि उसकी मम्मी की तबियत खराब है। ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में वे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंच गए।


देहरादून में देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को एक लड़की का फोन आया कि उसकी मम्मी की तबियत खराब है। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। उनको तुरंत या तो हॉस्पिटल में भेज कर ऑक्सीजन दिलवानी है, या कोई सिलेंडर मिल जाए। जिससे वो ठीक से सांस ले सकें।
इस पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने अपनी ऐम्बुलेंस के ड्राइवर से सिलेंडर की उपलब्धता के बारे में पूछा और है का उत्तर मिलते ही अपने ट्रस्ट के कार्यालय से सिलेंडर ले कर दस मिनट में पहुंच गए। चालंग गांव के पास बताए हुए पते पर वह गए और और ऑक्सीजन का सिलेंडर सौंप दिया। एक घंटे बाद लड़की ने बताया कि अब उनकी मां सामान्य है और ऑक्सीजन लेवल भी 90 से ऊपर आ गया है।
आज की घटना के बारे में बताते हुए धस्माना ने बताया कि उनके पास इस तरह के रोजाना मामले आते हैं। अभी भी सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन की बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग को ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर बना कर सांस के मरीजों के लिए ऑक्सीजन स्टेशन विकसित करके उनका इलाज करना चाहिए । उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में कम से कम 25 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर तत्काल बना देना चाहिए। धस्माना ने कहा कि उनका ट्रस्ट ऑक्सीजन बैंक के माध्यम से अपना सांसें अभियान कोविड समाप्त होने तक चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे सरकार व स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ले कर अपना कोविड केयर सेंटर शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।