Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

हिमाचल के नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना छौजार ने थामा आप का दामन, सीएम केजरीवाल ने किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना छौजार ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और हिमाचल सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना छौजार ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और हिमाचल सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुई हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब जैसी सरकार और अच्छे स्कूल-अस्पताल मिलने चाहिए। नैना छौजार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आप में शामिल हुईं हैं।
नालागढ़ की पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष नैना छौजार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हिमाचल सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक की मौजूदगी में “आप” का दामन थामा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम एक साथ मिलकर हिमाचल के लिए काम करेंगे। हिमाचल के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब जैसी सरकार मिलनी चाहिए। वहां पर भी लोगों को अच्छे स्कूल-अस्पताल मिलने चाहिए। नैना छौजार का पार्टी में स्वागत है।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नैना छौजार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आप में शामिल हुई हों। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से पूरा देश प्रभावित है। हिमाचल प्रदेश की जनता एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। पार्टी की तरफ मिलने वाली जिम्मेदारी का पालन करूंगी।
नैना छौजार का परिचय
नैना छौजार, नालागढ़ के राजपूत शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने टाटा ट्यूलेक से पीजीडीसीए की पढ़ाई की है। उनके चाचा राजा विजेंद्र सिंह चार बार विधायक और मंत्री रहे हैं। टाटा ट्यूलेक से पीजीडीसीए की पढ़ाई करने वाली नैना छौजार सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। 43 वर्षीय नेत्री बीबीएन (बड्डी बरोटीवाला नालागढ़) युवा विकास मंच की समन्वयक हैं। इसके अलावा एनजीओ नारी@नारायणी की संस्थापक हैं। बड्डी बचाओ संघर्ष समिति की महा‌महासचिव हैं। इसके साथ ही काले कृषि कानूनों के विरोध आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।