Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 29, 2026

कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल, ज्योति रौतेला बनी उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष भी नियुक्त

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद अब कांग्रेस ने रिक्त पद पर ज्योति रौतेला की नियुक्ति की है।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद अब कांग्रेस ने रिक्त पद पर ज्योति रौतेला की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया और ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
कांग्रेस ने उन महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास किया, जो कांग्रेस से टिकट मांग रही थी। इनमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाई गई ज्योति रौतेला पूर्व में लैंसडौन सीट से कांग्रेस का चुनाव लड़ चुकी है। वह इस बार भी टिकट की दावेदारी थी। भाजपा से निष्कासित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाई को टिकट मिलने के कारण ज्योति का टिकट कट गया। पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाई रावत को लैंसडौन से प्रत्याशी बनाया गया था।
अब ज्योति रौतेला को महत्वपूर्ण पद पर बैठाकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया गया। इसके साथ ही कमलेश रमन राजपुर सीट से टिकट मांग रही थी। ऐसे में कमरेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ठ, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी को मिलेगी मजबूती, लैंसडौन से कांग्रेस की जीत पक्की
लैंसडाउन विधानसभा के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर संजय शुक्ला के मुताबिक, अब लैंसडौन विधानसभा से कांग्रेस की जीत पक्की है। वह खुद गत दो दिनों से लैंसडौन विधानसभा में रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कांग्रेसियों से मिल विधानसभा में चल रहे ताजा घटनाक्रम एवं हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। कोऑर्डिनेटर शुक्ला ने बताया की लैंसडाउन मैं महिला कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता ज्योति रौतेला को आज प्रभारी देवेंद्र यादव की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बनाया गया है जो बहुत ही सराहनीय है। इस क्षेत्र में इसको लेकर हर्ष की लहर है। इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि आज लैंसडौन विधानसभा में कांग्रेस की मजबूती के लिए कांग्रेस कमेटी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकरियों से मुलाकात कर पूर्व राज्यमन्त्री दर्जा विजय नारायण सिंह, युवक कांग्रेस के लैंसडाउन विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी सहित कांग्रेस कमेटी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों से इस बारे में विचार विमर्श करते हुए विधानसभा की तथ्यात्मक रिपोर्ट ली है। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी द्वारा दिए गए जरूरी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। इस बाबत पार्टी के सभी पदाधिकारी ब्लॉक प्रमुख नगर प्रमुख पर्यवेक्षक लगे हुए हैं। तथा ग्राम स्तर पर पंचायतों में पार्टी को मजबूत करने के लिए उक्त विधानसभा में निवास कर रहे प्रमुख कांग्रेसियों को सक्रिय किया जा रहा है। अब पूरी रणनीति तय कर ली गई है। अब यह तय हो चुका है की लैंसडाउन विधानसभा की सीट निश्चित कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *