Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

चारधामों में दर्शन के लिए यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त एवं चारधाम यात्रा प्रशासन अध्यक्ष की ओर से चारधाम यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धामों के दर्शन की निर्धारित की गई सीमा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य है। इस कारण मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारो धामों के दर्शन के लिए जो कोटा निर्धारित किया गया था, उसे समाप्त कर दिया गया है। अब यात्री ऋषिकेश एवं हरिद्वार के रजिस्ट्रेशन काउन्टर में स्वंय भौतिक रूप से उपस्थित होकर चारों धाम, दो धाम या किसी भी धाम का सीधे रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर अपनी यात्रा पर सुगमता से जा सकते हैं। यह आदेश चारों धामों में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालु पहुँचे चारधाम
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अवगत कराया है कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष चारधाम यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। गत वर्ष चारधाम यात्रा प्रारम्भ के एक माह में 12,35,517 श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किये थे। इस वर्ष 19,64,912 श्रद्धालुओं द्वारा चारों धामों के दर्शन किये जा चुके हैं, जो गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग डेढ़ गुना अधिक है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।