साइबर पुलिस ने स्कूली छात्रों को साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक, दी साइबर सुरक्षा की टिप्स
साइबर अपराधियों की ठगी से बचने के लिए उत्तराखंड की साइबर पुलिस लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसके तहत कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। विशेषकर स्कूली छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी के क्रम में लक्ष्य सोसाइटी की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन एवं अन्य प्रकार के साइबर धोखाधड़ी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)देहरादून के गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमन नगर धर्मपुर में आयोजित कार्यशाला में छात्र छात्राओं को डिजिटल मीडिया के उपयोग एवं लाभ हानि के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर साइबर क्राइम पुलिस विभाग सब इंस्पेक्टर कुलदीप टम्टा व एएसआई सुनील भट्ट ने उत्तराखंड में साइबर अपराधों को प्रभावी रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने सुरक्षा मिशन, साइबर शिकायत कैसे दर्ज करें, बैंकिंग, मोबाईल, सोसियल मीडिया, कम्प्यूटर संबंधी धोखाधड़ी, अपराध कैसे होते हैं और इनसे बचने के उपाय के साथ ही साइबर सुरक्षा टिप्स की जानकारी बच्चों और अभिभावकों को दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट का प्रयोग अधिक हो रहा है। बच्चे इंटरनेट का अधिक प्रयोग करते हैं, जिससे इनके साइबर क्राइम, ब्लेक मेलिंग की संभावना बढ़ जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई कराना अभिभावकों की मजबूरी है। बच्चे गलत साइड में न जाएं, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें इंटरनेट पर कार्य करते हुए सदैव अपने बच्चों की निगरानी करनी होगी। उन्होंने कहा कि अपनी निजी जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति से आदान प्रदान न करें। फेसबुक, व्हाट्सएप पर अनजान व्यक्तियों से आदान प्रदान न करें। किसी से पासवर्ड आदि साझा न करें। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की गई है कि साइबर जागरूकता के लिए आप ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कार्यशाला ले सकते हैं। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के लिए 1930 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


