ग्राफिक एरा में क्यूलिनरी फेस्टः पेश की आठ देशों के व्यंजन के स्वाद की झलक
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्यूलिनरी फेस्ट-2026 में व्यंजनों की नुमाइश की गई। इसमें आठ देशों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने देशों के पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से विविध खान-पान संस्कृति और अनूठे स्वाद की झलक पेश की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
फेस्ट में तुर्की, रूस, मिस्र, म्यांमार, इस्वातिनी, केन्या, नेपाल और लाइबेरिया के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने देशों के व्यंजन तैयार किए। फेस्ट में नेपाल के छात्र-छात्राओं ने सेल रोटी, गोरखाली चटनी और वेज मोमो, म्यांमार की टीम ने फ्राइड टोफू व फ्राइड वेजिटेबल्स, लाइबेरिया के छात्रों ने एगप्लांट स्ट्यू, रूस के छात्र ने लेज़गी खिनखाल तैयार किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मिस्र के छात्र ने इजिप्शियन शावरमा, केन्या की छात्रा ने मंडी और ज़ेगे, इस्वातिनी के छात्र-छात्राओं ने चॉकलेट एवं वनीला केक, डंक्ड विंग्स और कबाब, जबकि तुर्की के छात्र-छात्राओं ने कैबेज रोल और किर पिदे तैयार कर सभी को अपने-अपने देशों के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इन विभिन्न देशों के व्यंजनों का स्वाद लिया। इस फेस्ट का आयोजन यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने संयुक्त रूप से किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



