क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की राजनीति में एंट्री, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों में शामिल
आप ने पंजाब राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों का किया ऐलान कर दिया है। इनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब के सह प्रभारी राघव चढ्ढा और तीसरा नाम IIT दिल्ली के प्रोफेसर डा. संदीप पाठक का है।
आप ने पंजाब राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों का किया ऐलान कर दिया है। इनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब के सह प्रभारी राघव चढ्ढा और तीसरा नाम IIT दिल्ली के प्रोफेसर डा. संदीप पाठक का है। वहीं चौथा नाम अशोक मित्तल का है, जो कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब से पांचवें राज्यसभा उम्मीदवार संजीव अरोड़ा है, जो कि एक बड़े उद्योगपति हैं।राज्य के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल के दिन खत्म हो रहा है। राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख आज है। 31 मार्च को राज्य में राज्यसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। डॉ संदीप पाठक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के करीबी हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का श्रेय शख्स संदीप पाठक को भी दिया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पंजाब में आप के लिए काफी काम किया।
संदीप कई सालों से पंजाब में रणनीति रचने में खास भूमिका निभाने का काम कर रहे थे। संदीप पाठक दिल्ली आईआईटी से जुड़े रहे हैं। वो कुछ बरसों के लिए लंदन में रहे हैं। बताया जाता है कि पंजाब में उन्हें पर्दे के पीछे चुपचाप काम करने की भूमिका सौंपी थी। जिस पर उन्होंने बड़ी मेहनत से काम किया। अब आप उन्हें राज्यसभा भेजकर उनकी मेहनत का इनाम देने की तैयारी में हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






