Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

क्रिकेट ने बदल दी उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की किस्मत, एक झटके में बन गए करोड़पति

कहते हैं कि जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। पहले किसी को बता नहीं होता कि किस्मत किस मोड़ पर चमक जाए। ऐसा ही उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही के साथ हुआ।

कहते हैं कि जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। पहले किसी को बता नहीं होता कि किस्मत किस मोड़ पर चमक जाए। ऐसा ही उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही के साथ हुआ। खेल ही खेल में उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की किस्मत बदल गई और वह एक झटके में करोड़पति हो गए। किस्मत भी बदली क्रिकेट के खेल ने। वह मैदान पर तो नहीं उतरे, लेकिन मोबाइल पर उन्होंने टीम बनाई और उनके खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वह एक झटके में करोड़पति हो गए।
विश्व कप के साथ ही मोबाइल पर इन दिनों टीम बनाकर खेल का क्रेज भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि ये भी जुआ है, जिसे वैध माना जा रहा है। क्योंकि किसी भी खेल आदि में पैसा लगाना और फिर उसमें जीतना या हारना एक तरह से जुआ ही हुआ। सिपाही ने ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाई और ये पुरस्कार जीता। टी-20 विश्व कप में दिनेश चौधरी ने ड्रीम 11 में टीम बनाकर 15 दिन पहले भी एक लाख रुपये जीते थे।
शुक्रवार 29 अक्टूबर को दिनेश ने ड्रीम 11 एप पर बांग्लादेश व वेस्टंडीज के बीच चल रहे मैच में एक टीम बनाई थी, जिसे पहली रैंक प्राप्त हुई। इसके लिए दिनेश ने 49 रुपये जमा किए थे। रातों रात करोड़पति बने दिनेश को अब पुलिसकर्मी बधाई देने में लगे हुए हैं। सिपाही दिनेश चौधरी एसपी सिटी कार्यालय अंतर्गत वीआइपी सेल में तैनात हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।