काशीपुर में कार और ट्रक की भिड़ंत में सीपीयू दरोगा की मौत
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में बुधवार की देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीपीयू दरोगा पवन भारद्वार के रूप में की गई। वह काशीपुर में ही तैनात थे। फिलहाल शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। इस पर दरोगा पवन भारद्वार का शव कार में ही फंस गया। क्रेन और कटर की सहायता के कार के अगले हिस्से को काटा गया। तब जाकर किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। बुधवार की देर रात काशीपुर सीपीयू मैं तैनात उप निरीक्षक पवन भारद्वाज की अपनी कार से कुंडेश्वरी रोड चैती की ओर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने टक्कर मारी दी। जिसमें सीपीयू दारोगा की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सीपीयू दारोगा की भी टक्कर लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक पवन भारद्वाज 2008 के बेच के सब इंस्पेक्टर थे। घटना का पता लगते ही पूरे स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना विगत रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






