Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

बिलकिस बानों से रेप के दोषियों की रिहाई के विरोध में दून में सीपीएम का प्रदर्शन, गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गुजरात के दंगों में बिलकिस बानो के साथ हुए सामूहिक दुराचार, परिजनों की हत्या के दोषियों को गुजरात की बीजेपी सरकार की ओर से रिहा करने के विरोध में देहरादून में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। साथ ही भाजपा पर हत्यारों एवं बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरुवार को राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 12:30 बजे जुलूस निकाला। इस दौरान गांधी पार्क के निकट प्रदर्शन किया और गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मोदी सरकार पर महिलाओं के संदर्भ में दोगली नीति की अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही इसकी कड़ी आलोचना की। साथ ही मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता से विरोध करने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शनकारियों में इस अवसर पर पार्टी के जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, महामंत्री दमयंती नेगी, शहर सचिव अनन्त आकाश, सचिव मंडल सदस्य लेखराज, महिला समिति की अध्यक्ष नुरैशा अंसारी, उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा, सीटू उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, रामसिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, सचिव मामचंद, अर्जुन रावत, दिनेश कुमार, पदमसिंह, चन्दपाल, सुभाष कुमार, धर्मेन्द्र तरियाल, रामराज आदि शामिल रहे।