Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 17, 2026

नहीं रहे सीपीएम के अल्मोड़ा जिला मंत्री दिनेश पांडेय, हृदयगति रुकने से हुआ निधन

अल्मोड़ा जिले में सीपीआइ (एम) के जिला मंत्री दिनेश पांडेय का आज शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें घर में हार्ट अटैक पड़ा। जब तक परिजन अस्पताल ले गए, तब तक उन्होंने दम दोड़ दिया। रानीधारा रोड अल्मोड़ा निवासी 61 वर्षीय दिनेश पांडेय अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और माता पिता से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया। उनकी अन्तेष्टि पार्टी सम्मान के साथ कल अल्मोड़ा में होगी। इसमें पार्टी नेतृत्व मौजूद रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीपीएम के महानगर सचिव अनंत आकाश ने दिनेश पांडेय के निदन की जानकारी देते हुए बताया कि वह छात्र जीवन से एसएफआई में सक्रिय थे। वह अल्मोड़ा छात्रसंघ के लोकप्रिय अध्यक्ष रहे। वह सांस्कृतिक मंच से जुडे़ रहे तथा इसके माध्यम से अनेक जनपक्षीय प्रस्तुतियां समाज को दी। उनके निधन से न केवल हमारी पार्टी के साथ ही समाज ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। वह मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि दिनेश पांडेय की प्रेरणा से लेकर उनकी छोटी बहन सुनीता ने आजीवन समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। आज वह जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष हैं। साथ ही वह अल्मोड़ा बार एशोसिएशन की उपाध्यक्ष भी हैं। अधिवक्ता के रूप में वह गरीबों एवं जरूरतमन्द लोगों न्याय दिलवाती रही हैं। साक्षरता आन्दोलन में उनकी अहम भूमिका रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि दिनेश पांडेय जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने कुमाऊं मंडल में अपने साथियों के साथ मिलकर मेहनतकश अवाम, छात्र, नौजवान, महिलाओं को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए अनवरत संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में पार्टी को एक के बाद झटके लगे हैं। पहले हरिद्वार के जिलामन्त्री आरसी धीमान हमें छोड़कर चले गए और दिनेश पांडेय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह उन्हें अतिम बार 28अक्टूबर को रैली में मिले थे। उन्होंने पार्टी के साथ ही अपनी ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *