मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीपीएम का प्रदर्शन, पुतला दहन
सीपीएम ने चुनाव आयोग में अलोकतांत्रिक कार्यवाही के खिलाफ तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देहरादून में प्रदर्शन किया। इस दौरान राजपुर रोड स्थित सीपीएम के जिला कार्यालय से गांधी पार्क तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की और मुख्य चुनाव आयुक्त व मोदी सरकार के बीच मिलीभगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और “जनता के वोट चोरना बंद करो” के नारे लगाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस दौरान सीपीएम नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग में अलोकतांत्रिक कार्यवाही हो रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव आयोग को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाया जाना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर सीपीएम के राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित, जिलासचिव शिवप्रसाद देवली, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिवमंडल सदस्य लेखराज, किसान सभा के प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह रावत, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष एवं सीपीएम नेता गंगाधर नौटियाल, सीआईटीयू अध्यक्ष एस एस नेगी, राज्य कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह एस एफ आई जिलासचिव अयाज खान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन सीपीएम नेता सुरेंद्र सिंह सजवाण ने किया। इस अवसर पर सीआईटीयू उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, रामसिंह भण्डारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, सचिव अभिषेक भण्डारी, हिमांशु चौहान, एसएफआई अध्यक्ष प्रियंका, यूएन बलूनी, मनीष कुमार, नितिन बौंठियाल, राम प्रवेश, सोनू कुमार आदि प्रदर्शनकारी शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



