Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 14, 2026

बीजेपी सरकार के खिलाफ सीपीएम के आक्रोश जत्थे की शुरुआत

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तराखंड राज्य कमेटी के तत्वाधान में एक सप्ताह के लिए जनविरोधी तथा देशविरोधी नीतियों को लेकर देहरादून के गांधी पार्क से राज्यस्तरीय जत्थे की शुरुआत की गई। इसके उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर जनसभा के बाद रैली निकाली गई। ये रैली राजपुर रोड़, घण्टाघर, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक से होते जिला मुख्यालय पहुंची। जहां उत्तराखण्ड के शहीदों को श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले गाँधी पार्क में सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआईएम के पोलिट ब्यूरो सदस्य बीजू कृष्णनन ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की विश्व भर में निन्दा की जा रही है। उन्होंने कहा ‌है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू खुलकर विश्व के कायदे कानूनों को घत्ता बता रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजराइल यात्रा तथा युद्ध के दौरान मोदी सरकार के रुख पर कडे़ सवाल उठाते हुये अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वक्ताओं ने कहा है कि विश्व स्तर पर इस सन्दर्भ में कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास करते हुए अमेरिका को अलग थलग किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के रवैये पर सवाल उठाअ गए और इस हमले को लेकर सख्त नाराजगी जताई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पार्टी की केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र नेगी ने सरकार की जनविरोधी, मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि पार्टी तमाम जन मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करेगी। पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित ने कहा जब से राज्य में भाजपा की डबल इन्जन सरकार सत्ता में आई, तबसे निरन्तर आमजन परेशान हैं। राज्य में बेरोजगारी, पलायन चरम पर है। भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुये राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। सीआईटीयू के जिला महामन्त्री लेखराज ने‌ मजदूर विरोधी चार श्रम कोड को वापस लेने की मांग की। अन्य वक्ताओं सीपीएम के जिला सचिव अनन्त आकाश, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल, उत्तराखण्ड आन्दोलन संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गुसांई, माला गुरूंग, भूपाल सिंह रावत, नितिन मलेठा, एस एस नेगी, शिवा दुबे, भगवन्त पयाल, नुरैशा आदि बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री शिवप्रसाद देवली ने किया तथा समापन कामरेड कमरूद्दीन ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर विभिन्न समस्याओं पर तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी, मुख्य सचिव एवं राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इसमें महिला हिंसा के सवाल पर, स्कीम वर्कर आशा, आंगनबाड़ी तथा भोजमाताओं के मांग पत्र, एलिवेटेड रोड निरस्त करने तथा बस्तियों को मालिकाना हक देने, सरकार द्वारा जारी एसओपी वापस लेने आदि की मांग की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *