Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

किसान आंदोलन के समर्थन और बजट के विरोध में सीपीएम ने फूंका पीएम का पुतला

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज देशव्यापी आह्वान के तहत किसानों के उत्पीड़न तथा तीन किसान विरोधी कानूनों के विरोध में व जनविरोधी बजट के विरोध में देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज देशव्यापी आह्वान के तहत किसानों के उत्पीड़न तथा तीन किसान विरोधी कानूनों के विरोध में व जनविरोधी बजट के विरोध में देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर विरोध स्वरूप पीएम मोदी का पुतला फूंका।
पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता राजपुर रोड़ स्थित कार्यालय मे एकत्रित हुए। यहां से जलूस की शक्ल में गांधी पार्क के समीप पहुंचे। इस दौरान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पीएम का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी तथा किसान विरोधी नीतियों की कडे़ शब्दों में निन्दा की।


वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कारपोरेटपरस्त तथा साम्प्रदायिक नीतियों के कारण देश व दुनिया में शाख गिराई है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं तथा पुलिस व कानून का खुलकर दुरूपयोग कर रही है। वक्ताओं ने कहा है कि मोदी सरकार तत्काल अपनी नीतियों को बदले, वर्ना देश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।
इस अवसर पर जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित, अनन्त आकाश, लेखराज, भगवन्त पयाल, विजय भट्ट, नुरैशा अंसारी, सुन्दर थापा, रविन्द्र नौडियाल, दिनेश नौटियाल, एसएस रजवार, एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, महामंत्री हिमांशु चौहान, जितेन्द्र गुप्ता, इन्देश नौटियाल, कमलेश खन्तवाल, रोशन मौर्य, रजनी नैथानी, प्रेंमलता, नरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, ताजवर सिह रावत, अनिल गोस्वामी, चरनजीत सिंह शामिल थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।