पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृ्द्धि के खिलाफ सीपीएम ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, गोविंद पानसारे की याद में रखा दो मिनट मौन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, सीटू, एसएफआइ ने पैट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों के साथ ही देहरादून डोईवाला टोल प्लाजा की आढ़ में आम जनता से लूट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। देहरादून के राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहले पूर्व कामरेड गोविंद पनसारे की शहादत दिवस पर उन्हे याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। आज ही के दिन वर्ष 2015 उनकी हत्या कर दी थी। ।
इसके बाद पार्टी कार्यालय से गांधी पार्क की ओर जुलूस निकालाय गया। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि की कडे़ शब्दों में निन्दा की। साथ ही कीमतों में बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर डोईवाला टोल प्लाजा पर टैक्स की व्यवस्था वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर सीपीएम जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, सदस्य सचिव मंडल अनन्त आकाश, सीआईटीयू के जिला महामन्त्री लेखराज, एसएफआई के प्रदेश महामंत्री हिमांशु चौहान, सीआईटीयू के जिला उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, रामसिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, मामचंद, रामराज पाल, शिवा दुबे, अनिल गोस्वामी, इन्देश नौटियाल, एसएफआई के डीएवी ईकाई अध्यक्ष शैलेंद्र परमार, सोनाली, अमन कण्डारी, विनित, मीनाक्षी, अरविन्द, सुमित, प्रदीप, हितेश आदि बड़ी संख्या में पार्टी एवं जनसंगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे ।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






