Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में माकपा का चार मुद्दों पर चलेगा राज्यव्यापी अभियान, 15 नवंबर को जिलों में प्रदर्शन

उत्तराखंड में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के चार प्रमुख मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाएगी। इसके तहत 15 नवंबर को राज्य के जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसका निर्णय सीपीएम की दो दिवसीय राज्य कमेटी बैठक में लिया गया। पार्टी के देहरादून में स्थित राज्य कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता गंगाधर नौटियाल ने की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में केन्द्रीय कमेटी सदस्य तथा पार्टी राज्य पर्यवेक्षक विजू कृष्णन ने कहा कि हमारी पार्टी देशभर में भाजपा के कुशासन एवं साम्प्रदायिक तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पिछले 15 अक्टूबर से अभियान चला रही है। जो आगामी 15 नवम्बर 2024 को समाप्त होगा। इस अभियान में एक राष्ट्र, एक राष्ट्र चुनाव का विरोध, महिला उत्पीड़न का विरोध, बढ़ती महंगाई का विरोध तथा बढ़ती बेरोजगारी का विरोध के विभिन्न राज्यों के स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र नेगी ने बताया कि सीपीएम इस अभियान के तहत जगह -जगह पर्चा वितरण तथा बैठकें करेगी। 15 नवम्बर को देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। इन मुद्दों सहित राज्य में साम्प्रदायिकता के खिलाफ तथा आपसी सदभाव के लिऐ तथा कारपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र नेगी ने बताया कि पार्टी का राज्य सम्मेलन आगामी 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक कर्णप्रयाग में होने जा रहा है। इससे पूर्व विभिन्न जिलों एवं स्थानीय कमेटियों के सम्मेलन हो रहे हैं। बैठक में विजू कृष्णन की उपस्थिति में कर्णप्रयाग जनपद चमोली में होने वाले‌ पार्टी के आठवें राज्य सम्मेलन का लोगो जारी किया गया। सम्मेलन दिवगंत सीपीएम नेता बच्ची राम कौंसवाल के नाम समर्पित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ ही पार्टी ने 26 नवम्बर को संयुक्त किसान एवं टेड यूनियन मोर्चा की होने वाली रैली को समर्थन किया है। पार्टी नौ नवंबर 2024 राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनमुद्दों पर होने वाली रैली को समर्थन दिया है। साथ ही केदारनाथ विधान सभा चुनाव में पार्टी ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिऐ एकजुटता के साथ आगे आयें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, जनवादी महिला सभा से इन्दु नौडियाल, राजेन्द्र पुरोहित, महेन्द्र जखमोला, शिवप्रसाद देवली, नितिन मलेठा, लेखराज, अनन्त आकाश, माला गुरूंग, दमयन्ती नेगी, आर पी जखमोला, भगवान सिंह राणा, सत कुमार, शम्भू प्रसाद ममगांई, हिमांशु चौहान, विजय भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।