Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

लाठीचार्ज के शिकार लोगों के खिलाफ मुकदमे की भाकपा माले ने की निंदा

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे चमोली जिले के घाट क्षेत्र के ग्रामीणों पर ल लाठीचार्ज के बाद मुकदमे दर्ज किए जाने की भाकपा माले ने कड़ी निंदा की।

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे चमोली जिले के घाट क्षेत्र के ग्रामीणों पर ल लाठीचार्ज के बाद मुकदमे दर्ज किए जाने की भाकपा माले ने कड़ी निंदा की। एक मार्च को दिवालिखाल बैरेकेडिंग पर ये लाठीचार्ज किया गया था।
भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन किये जाने की घोषणा को पूरा करने की मांग को लेकर घाट क्षेत्र के लोग दिसंबर माह से आंदोलन कर रहे हैं। एक मार्च को विधानसभा पर प्रदर्शन के लिए ये लोग जा रहे थे। तब पुलिस ने पहले जंगलचट्टी में इन पर पानी की बौछार की। फिर दिवालिखाल में पानी की बौछार के बाद उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सरकार के इशारे पर ग्रामीणों को पीटा।
अब प्रदेश में सत्तासीन त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का मन इतने से नही भरा। अब पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुए एक महिला सहित 38 नामजद के साथ ही कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यमंत्री द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच की घोषणा के बावजूद मुकदमा किया जाना दर्शाता है कि उत्तराखंड सरकार और उसकी पुलिस लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन करने में उत्पीड़न की हर सीमा को लांघ जाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि लाठीचार्ज का शिकार बने लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल रद्द किया जाए। लाठीचार्ज के लिए उत्तरदायी अफसरों समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। उक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के बजाय न्यायिक जांच करवाई जाए।