Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

रेस्क्यू को लेकर गढ़वाल आयुक्त के बयान को सीपीआइ (एमएल) ने बताया अमानवीय

चमोली जिले में आई आपदा के बाद तपोपन में चल रहे रेस्क्यू को लेकर गढ़वाल के आयुक्त के बयान को सीपीआइ (एमएल) के राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती ने अमानवीय बताया।


चमोली जिले में आई आपदा के बाद तपोपन में चल रहे रेस्क्यू को लेकर गढ़वाल के आयुक्त के बयान को सीपीआइ (एमएल) के राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती ने अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि तपोवन के परियोजना बैराज में बचाव कर्मियों को न उतरने संबंधी गढ़वाल के मंडलायुक्त रविनाथ रामन का बयान बेहद संवेदनहीन है।
भाकपा ( माले) की राज्य कमेटी सदस्य ने कहा कि पार्टी इस बयान की तीव्र भर्त्सना करती है। मंडलायुक्त का यह कथन कि बैराज के संवेदनशील स्थलों पर जीवन की कोई संभावना नहीं है। इसलिए बचाव कर्मियों को वहां उतरने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान अपने परिजनों की तलाश में देश के विभिन्न हिस्सों से यहां आए लोगों की उम्मीदों पर तुषारपात है।
उन्होंने कहा कि घटना के एक सप्ताह बाद यदि मंडलायुक्त ऐसा बयान दे रहे हैं, तो यह राहत और बचाव अभियान को लेकर प्रशासनिक तंत्र की अगंभीरता को परिलक्षित करता है। पूरा बचाव अभियान हफ्ते भर से सुरंग में केंद्रीत करने के बावजूद केवल 135 मीटर ही खोदे जाने की सूचना है। सुरंग के भीतर के लोगों को जीवित बचाने की आस बचाव अभियान में सामंजस्य के अभाव के चलते क्षीण होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि निश्चित ही बचाव कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही बचाव कर्मियों की सुरक्षा की आड़ में लापता लोगों की तलाश को हतोत्साहित करना कतई स्वीकार्य नहीं है। एक हफ्ते बाद भी यदि तपोवन बैराज और रैणी में मलबे के ढेर में दबे लोगों को न तलाशने के लिए बचाव कर्मियों की सुरक्षा की आड़ ली जा रही है तो यह दर्शाता है कि सरकार का यह अभियान पूरी तरह नाकाम है। बचाव अभियान से ज्यादा सरकार और प्रशासन का ध्यान प्रोपोगैंडा में है।
हम यह मांग करते हैं कि खोज अभियान के दायरे को तपोवन सुरंग के बाहर विस्तारित करते हुए बचाव कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए भी प्रत्येक लापता व्यक्ति की तलाश की जाए। चाहे वह किसी भी अवस्था में हो।