Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

बिहार चुनाव प्रचार के लिए पटना रवाना हुआ भाकपा (माले) के नेता

उत्तराखंड भाकपा (माले) गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी और सामाजिक कार्यकर्ता भार्गव चंदोला बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए पटना रवाना हो गए हैं। वहां वे भाकपा (माले) सहित वामपंथी पार्टियों के प्रत्याशियों के चुनाव अभियान में भागीदारी करेंगे।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के चुनावों में वामपंथी पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें भाकपा (माले ) 19, भाकपा 06 और माकपा 04 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वामपंथी पार्टियां महागठबंधन में शामिल हैं।
चुनाव प्रचार अभियान पर रवाना होने से पहले जारी बयान में भाकपा (माले) के गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। व्यापार, व्यवसाय सब ठप है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों की मार पूरा देश झेल रहा है। किसानों और खेती की तबाही के कानून,किसानों के प्रचंड विरोध के बावजूद पास कर दिए गए हैं। मजदूरों द्वारा दशकों के संघर्षों से हासिल श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। इस चौतरफा तबाही के राज के वाहक भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को शिकस्त देना वक्त की फौरी जरूरत है।
सामाजिक कार्यकर्ता भार्गव चंदोला ने कहा कि देश में जिस तरह का फासिस्ट राज चल रहा है, उसके खिलाफ तमाम लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, वामपंथी ताकतों की व्यापक एकता की जरूरत है। साझा संघर्षों के जरिये ही साम्प्रदायिक और विभाजनकारी शक्तियों को पटखनी दी जा सकती है। भाकपा(माले) के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय पहले ही बिहार पहुंच चुके हैं। वे पटना की दीघा विधानसभा क्षेत्र में भाकपा (माले) की ट्रेड यूनियन नेता शशि यादव के प्रचार में लगे हुए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।