Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कुंभ में कोरोना जांच घोटाले में दंपती गिरफ्तार, दिल्ली स्थित आवास में एसआइटी ने की गिरफ्तारी

कुंभ-2021 के दौरान हुए बहुचर्चित कोरोना जांच घोटाले में आखिरकार मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत पंत और उसकी पत्नी मलिका पंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुंभ-2021 के दौरान हुए बहुचर्चित कोरोना जांच घोटाले में आखिरकार मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत पंत और उसकी पत्नी मलिका पंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआइटी की एक टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए थी। दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को हरिद्वार लाया जा रहा है। इसके बाद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत घोटाले में उनकी भूमिका से पर्दा उठाएंगे।
कोरोना काल में संपन्न हुए बीते कुंभ 2021 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। हरिद्वार की सीमाओं पर और कुंभ क्षेत्र में जगह-जगह कोरोना टेस्टिंग के लिए मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंतजाम किए गए थे। कुंभ में टेस्टिंग का ठेका लेने वाली मैक्स कारपोरेट सर्विसेज दिल्ली ने बड़े पैमाने पर फर्जी टेस्ट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया। इसमें दूसरे राज्यों के ऐसे लोगों का भी कोरोना टेस्ट दर्शा दिया गया, जो कभी हरिद्वार गए ही नहीं थे। हालांकि ऐसी फर्जी रिपोर्ट बनाते हुए ये ध्यान रखा गया कि जांच रिपोर्ट में निगेटिव लिखा जाएगा। ताकी कोई संबंधित व्यक्ति इस पर ज्यादा ध्यान न दे। ऐसी ही शिकायतों के आधार पर उत्तराखंड में प्रशासन ने जांच की। तब अनुमान लगाया गया कि करीब एक लाख लोगों की फर्जी जांच की गई। ये मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। साथ ही एसआइटी इस मामले की जांच कर रही है।
छह महीने पहले इस मामले में हरिद्वार की शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच कर रही एसआईटी की एक टीम ने मैक्स कारपोरेट के पार्टनर शरत पंत और उसकी पत्नी मल्लिका पंत व नवतेज नलवा के खिलाफ पहले गैर जमानती वारंट और फिर कुर्की के लिए मुनादी की कार्रवाई की थी। आखिरकार पंत दंपति पुलिस के हाथ आ गए। उन्हें पकड़कर हरिद्वार लाया जा रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।