Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

देश का जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ: सूर्यकांत धस्माना

देश में संपन्न हुए लोकसभा 2024 के आम चुनाव में मतगणना के बाद आए नतीजों ने साफ कर दिया है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को खारिज कर दिया है। सारे ढोंग प्रपंच शासन प्रशासन धन बल व मीडिया में प्रायोजित प्रचार के बावजूद, जिस प्रकार से चार सौ पार के नारे की हवा जनता ने निकाली है, यह एक अहंकारी सरकार के लिए बड़ा सबक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने लोकसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आज जारी अपने बयान में कही। धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा व मोदी सरकार के दमन के खिलाफ लगातार संघर्ष का नतीजा है कि आज देश में इंडिया गठबंधन एक मजबूत विकल्प के रूप में खड़ा हो गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अब देश के संविधान पर अब कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। इसके प्रति लोगों में विश्वास बढ़ गया है, जिसका नतीजा यह चुनाव परिणाम हैं। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में चुनावी नतीजे पार्टी के अनुकूल न आने के कारणों पे केंद्र व राज्य के नेताओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।