Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

Coronavirus: भारत में नए मामलों में रिकॉर्ड कमी, फिर भी भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर, साथ ही जानिए उत्तराखंड की स्थिति

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में जबरदस्त गिरावट आई। फिर भी भारत अभी दुनियां में दूसरे स्थान पर है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,790 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 लाख 97 हजार 63 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,15,197 हो गई है।
तीन माह में सबसे कम नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले तीन महीनों में पहली बार संक्रमण के नए मामले सबसे कम आए हैं। 23 जुलाई को देश में 50 हजार से कम (45,720) नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले पिछले 2 दिनों से रोजोना कोरोना संक्रमण के मामले 60 हजार से नीचे आ रहे थे। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे बनी हुई है।
दस फीसद से कम एक्टिव
ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त 7,48,538 मामले एक्टिव हैं। एक्टिव केस की संख्या 27 अगस्त के बाद सबसे कम है। अब कुल संक्रमित मामलों के 10 फीसद से भी कम एक्टिव मामले बचे हैं। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या 67 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 67,33,328 हो गई है।
भारत दूसरे स्थान पर
वैश्विक रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर बरकरार है। अमेरिका 82,12,767 मामलों के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। इसके अलावा ब्राजील तीसरे नंबर पर है। जहां अब तक 52,50,727 लोगों इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 14,06,667 मामलों के साथ रुस चौथे और 10,02,662 अर्जेंटिना पांचवें नंबर पर है।
भारत में स्वस्थ होने की दर में सुधार
राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है। अब यह 88.63 फीसदी है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.51 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे 4.53 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं 9.85 प्रतिशत मरीज एक्टिव स्टेज में हैं। देश में कोरोना जांच की संख्या भी 9 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। ICMR के अनुसार पिछले 24 घंटों में 10,32,795 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है तो वहीं अब तक कुल 9,61,16,771 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
उत्तराखंड की स्थिति
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58360 पहुंच गया। वहीं इनमें से 51486 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना से 933 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल 5527 एक्टिव केस हैं। कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 88.22 है।
सोमवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार को कोरोना की दृष्टि से उत्तराखंड में कुछ राहत रही। 336 लोग नए संक्रमित मिले। 504 लोग स्वस्थ हुए। वहीं आज कोरोना से छह लोगों की मौत हुई। आज देहरादून में सर्वाधिक 84 और पौड़ी गढ़वाल में 82 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना से मरने वालों की उम्र 51 साल से 64 साल के बीच है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।