भारत में कोरोना के नए संक्रमित आठ हजार के पार, ओमिक्रॉन के अब तक 21 केस, उत्तराखंड में राहत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8306 नए मामले सामने आए हैं। 211 लोगों की मौत हो गई। सोमवार छह दिसंबर की सुबह को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 8834 रिकवरी भी दर्ज की गई हैं। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 98416 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 886263 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 6482,59,067 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक ओमिक्रोन वेरिएंट के 21 मामले सामने आ चुके हैं। इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 473537 हो गई है। अभी तक 34069608 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में रविवार पांच दिसंबर को कोरोना के 8895 मामले और 368 लोगों की मौत, शनिवार चार दिसंबर को कोरोना वायरस के 8603 नए केस और 415 लोगों की मौत, शुक्रवार तीन दिसंबर को कोरोना वायरस के 9216 नए केस और 391 लोगों की मौत, गुरुवार दो दिसंबर को कोरोना वायरस के कुल 9765 नए मामले और 477 लोगों की कोविड से मौत, बुधवार, एक दिसंबर को कोरोना के 8954 नए केस, 267 लोगों की मौत, मंगलवार 30 नवंबर को कोरोना के 6990 नए केस और 190 लोगों की मौत, सोमवार 29 नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 8309 नए मामले और 236 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत है। किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार पांच दिसंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले शनिवार चार दिसंबर को कोरोना के दस नए संक्रमित मिले थे। साथ ही एक मौत हुई थी। वहीं, एक जिला रुद्रप्रयाग ही कोरोनामुक्त है। साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या पांच है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 575 केंद्रों में 42248 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.12.05 Health Bulletin
अब तक कुल 7411 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344353 हो गई है। इनमें से 330599 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 174 है। अब तक प्रदेश में कुल 7411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।




