Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

अभी बेकाबू नहीं हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, WHO ने बंधाई उम्मीद, सतर्कता जरूरी

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर एक नया भय भी पैदा होने लगा है। इसे काबू करने के लिए ब्रिटेन में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वायरस के नए प्रकार के सामने आने के बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठनने कहा कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अभी नियंत्रण से बाहर नहीं है। मौजूदा उपायों के जरिये इस पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही यह भी जोड़ा कि वायरस के नए स्ट्रेन के फैलने की दर काफी अधिक है।
डब्ल्यूएचओ के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल रेयान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान हमने कई जगहों पर इससे भी ज्यादा संक्रमण दर देखी है। हमने इस पर नियंत्रण भी रखा। उन्होंने कहा कि इस लिहाज से यह स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है। इसके बावजूद इसे ऐसे ही छोड़ा नहीं जा सकता है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन  कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन या नए रूप से हाहाकार मचा है। भारत सहित करीब 36 देशों ने ब्रिटेन से साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं। यही नहीं, भारत भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने बड़े शहरों में 14 दिन के नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि अब तक नया कोरोना वायरस कम से कम पांच देशों में फैल चुका है। हालांकि, कई देशों ने आशंका जाहिर की है कि उनके यहां पहले से कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मौजूद हो सकता है।
अन्य देशों में भी फैल रहा है
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेन से एक यात्री रोम पहुंचा था, जिसकी वजह से इटली में नया कोरोना वायरस पाया गया है। फ्रांस में भी नए वायरस को लेकर चेतावनी दी गई है। फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ आवाजाही पर रोक लगाते हुए कहा है कि संभवत: उनके यहां भी नया कोरोना वायरस पहुंच चुका है। असल में म्यूटेशन की वजह से तैयार हुए नए कोरोना वायरस को अधिक संक्रामक बताया जा रहा है और ब्रिटेन में मामले बढ़ने के पीछे इसे ही जिम्मेदार समझा जा रहा है। इस नए रूप को देखते हुए ब्रिटेन में पहले ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी।
महाराष्ट्र में लगाया नाइट कर्फ्यू
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन या रूप के सामने आने के कारण संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के सभी बड़े शहरों मे नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। सोमवार से राज्य महानगरपालिका क्षेत्रों में 14 दिनों तक नाईट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ये नाइट कर्फ्यू 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके साथ ही यूरोप और मध्य पूर्व देश से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। वहीं अन्य देशों से महाराष्ट्र में आने वालों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।