Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित स्थिर, एक की मौत, टीकाकरण एक लाख के पार

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या पिछले कई दिनों से 50 से कम है। फिलहाल दो दिन से तो संख्या लगभग स्थिर है।

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या पिछले कई दिनों से 50 से कम है। फिलहाल दो दिन से तो संख्या लगभग स्थिर है। शुक्रवार 13 अगस्त की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 27 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार 12 अगस्त को 24 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7370 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342553 हो गई है। इनमें से 328735 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 40 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 401 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7370 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.97 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। शुक्रवार 13 अगस्त को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, तीन मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 572 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 130 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 278 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में गुरुवार 12 अगस्त को 24 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार 11 अगस्त को कोरोना के 40 नए संक्रमित, मंगलवार 10 अगस्त को 39 नए संक्रमित, सोमवार नौ अगस्त को 31 नए कोरोना संक्रमित, रविवार आठ अगस्त को कोरोना के 18 नए संक्रमित, शनिवार सात अगस्त को कोरोना के 38 नए केस, शुक्रवार छह अगस्त को कोरोना के 29 संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार 13 अगस्त को 736 केंद्रों में 101638 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 12 अगस्त को 821 केंद्रों में 119194 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 11 अगस्त को 701 केंद्रों में 99348 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 10 अगस्त को 731 केंद्रों में 119596 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार नौ अगस्त को 473 केंद्रों में 45428 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार आठ अगस्त को 220 केंद्र में 32955 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार सात अगस्त को 1082 केंद्रों में 175244 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार छह अगस्त को 553 केंद्रों में 47331 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।