Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का इस साल का सबसे बड़ा विस्फोट, 1925 नए संक्रमित, 13 मौत, 54 स्थानों पर लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना का इस साल का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ। मंगलवार 13 अप्रैल स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 1925 नए संक्रमित मिले। 13 की मौत हुई और 405 लोग स्वस्थ हुए।

उत्तराखंड में कोरोना का इस साल का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ। मंगलवार 13 अप्रैल स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 1925 नए संक्रमित मिले। 13 की मौत हुई और 405 लोग स्वस्थ हुए। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 9353 हो गई है। उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 112071 हो गई है। इनमें से 98897 स्वस्थ हो चुके हैं। 1780 की मौत हो चुकी है। ये प्रदेश में कोरोना का दूसरा सर्वाधिक आंकडा है। इससे पहले 19 सितंबर को सर्वाधिक मामले सामने आए थे। तब एक दिन में 2078 मामलों का रिकार्ड दर्ज है। वहीं, प्रदेश में इस साल सर्वाधिक मौत दर्ज की गई। इससे पहले 18 दिसंबर को पंद्रह मौत हुई थी, जबकि  21 दिसंबर,  22 व दिसंबर 26 को मौत का आंकड़ा तेरह था।


कोरोना संक्रमितों की बात करें तो मंगलवार को सर्वाधिक 775 संक्रमित देहरादून जिले में मिले। हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, उधमसिंह नगर में 172 संक्रमित मिले। बढ़ते मामलों को देख प्रदेश के 54 स्थानों पर लॉकडाउन लगाया हुआ है। यहां बनाए कंटेनमेंट जोन में सख्त प्रतिबंध हैं।


नाइट कर्फ्यू में आधा घंटा की छूट, 54 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड के देहरादून में नगर निगम क्षेत्र, कैंट क्षेत्र और क्लेमंटाउन क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू है। इसमें अब सीएम तीरथ सिंह रावत के आदेश पर आधा घंटा की छूट दी जा रही है। यानी अब नाइट कर्फ्यू रात साढ़े दस बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। वहीं, कंटेनमेंट जोन में देहरादून में 30, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 17, पौड़ी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *