Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

राजनीतिक दलों पर भी कोरोना का हमला, प्रियंका गांधी के परिवार का सदस्य हुआ संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

देश में कोरोना का हमला तेज हो गया है। राजनीतिक दलों की रैलियों ने रफ्तार पकड़ी तो कोरोना ने भी अपनी रफ्तार पकड़ ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए।

देश में कोरोना का हमला तेज हो गया है। राजनीतिक दलों की रैलियों ने रफ्तार पकड़ी तो कोरोना ने भी अपनी रफ्तार पकड़ ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए। वहीं, अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य और उनका एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आया है।
प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने कल अपने ट्वीट में कहा कि-मेरे परिवार का एक सदस्य और मेरा एक स्टाफ कल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मेरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, डॉक्टर ने मुझे आइसोलेट रहने और कुछ दिन बाद दोबारा टेस्ट कराने की सलाह दी है।

बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आई है। कुछ दिन पहले तक 6 हजार के आसपास आ रहे नए केस आज 37 हजार के पार निकल गए। दिल्ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सोमवार को कोविड​​-19 के 4099 नए मामले आए। वहीं, देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी देश में बढ़ रहे हैं. हाल ही में केंद्र ने 14 शहरों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर त्वरित कदम उठाने को कहा। केंद्र की ओर से सभी राज्यों को सतर्कता बरतने और जरूरी उपाय करने को कहा गया है।