Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू, 439 मिले नए संक्रमित, चार की मौत, देहरादून और हरिद्वार के दस इलाकों में लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 439 नए संक्रमित मिले। चार लोगों की कोरोना से मौत हुई। 176 लोग स्वस्थ हुए।


उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 439 नए संक्रमित मिले। चार लोगों की कोरोना से मौत हुई। 176 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार में आज एक-एक नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अब प्रदेश में ऐसे कंटनेमेंट जोन की संख्या दस हो गई है। इन क्षेत्र में पूरी तरह लॉकडाउन है। किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
शनिवार को प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2638 हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 101714 हो गई है। इनमें से 95825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 1725 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में तीन की मौत हुई। इनमें 62 वर्षीय वृद्ध, 26 वर्षीय युवक, 72 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। वहीं, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 63 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई। शनिवार को सर्वाधिक मामले देहरादून में 228 और हरिद्वार में 85 मामले मिले।


देहरादून मे नौ और हरिद्वार के एक स्थान पर लॉकडाउन
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए देहरादून में नगर निगम देहरादून के अंतर्गत नारायण विहार देहरा खास के एक हिस्से को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, हरिद्वार जिले में गणेशपुरम जगजीतपुर के एक हिस्से को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।


इससे पहले 196 डीएल रोड क्षेत्र का हिस्से की एक गली को, ओल्ड सर्वे रोड देहरादून के एक हिस्से को, गोविंद नगर रेसकोर्स, गोलवे कोटेज सेंट जोर्ज स्कूल बार्लोगंज मसूरी, नेहरू कालोनी देहरादून स्थित मकान नंबर 144 का क्षेत्र, ऋषिकेश में गुमानीवाला क्षेत्र की गली नंबर तीन, देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक क्षेत्र का एक इलाका, नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश स्थित गीता कुटीर, गीता संस्कृत महाविद्यालय ग्राम हरिपुर कलां में कटेनमेंट जोन बनाया हुआ है। यहां लॉकडाउन वाली स्थिति है।


यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार के एक सदस्य ही सरकारी मोबाइल वाहन तक जा सकेगा। भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस तरह कंटेनमेंट जोन की संख्या अब दस हो चुकी है। इनमें नौ देहरादून और एक हरिद्वार में हैं। इस संबंध में देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश में साफ कहा गया था कि इन स्थानों पर लॉकडाउन वाली स्थिति रहेगी।