Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में फिर उछाल मारने लगा कोरोना, पर्वतीय जनपदों की स्थिति भी चिंताजनक

उत्तराखंड में फिर से कोरोना उछाल मारने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 429 नए संक्रमित मिले। वहीं, 440 लोग स्वस्थ भी हुए। राहत की बात ये है कि आज तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 68887 हो गई। इनमें से 62995 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में कोरोना से अब तक कुल 1119 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 4165 हैं।


कोरोना के लिहाज से देहरादून जिले के साथ ही पर्वतीय जनपदों की स्थिति चिंताजनक है। यहां कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी देहरादून में सर्वाधिक 142 नए संक्रमित मिले। नैनीताल में 52, रुद्रप्रयाग में 36, पिथौरागढ़ में 35, उत्तरकाशी में 31, पौड़ी में 23, अल्मोड़ा में 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले। आज हिमालयन अस्पताल में 69 वर्षीय पुरुष, एम्स ऋषिकेश में 28 वर्षीय महिला, एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में 75 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हुई।