Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड से कोरोना की होने लगी विदाई, नए संक्रमितों की संख्या घटी, चौथे दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड से कोरोना की लगभग विदाई होने लगी है। नए संक्रमितों की संख्या मामूली मिल रही है। वहीं, लगातार चौथे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड से कोरोना की लगभग विदाई होने लगी है। नए संक्रमितों की संख्या मामूली मिल रही है। वहीं, लगातार चौथे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार पांच अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार चार अक्टूबर को 17 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 868 केंद्रों में 32543 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.05 Health Bulletin
अब तक कुल 7395 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343596 हो गई है। इनमें से 329946 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 149 है। अब तक प्रदेश में कुल 7395 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.03 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 587 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 376 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।