Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

एम्स में कोरोना मरीजों पर प्रयोग, पिलाई जाती है ऐसी चाय, दो बार करते हैं प्रार्थना, कराया जाता है योग

एम्स ऋषिकेश में कोरोना मरीजों का तन और मन शुद्ध करने की दिशा में भी निरंतर प्रयोग किया जा रहा है। यहां होलिस्टिक कस्टमाइज्ड शेड्यूल्ड पर आधारित उपचार दिया जा रहा है।

एम्स ऋषिकेश में कोरोना मरीजों का तन और मन शुद्ध करने की दिशा में भी निरंतर प्रयोग किया जा रहा है। यहां होलिस्टिक कस्टमाइज्ड शेड्यूल्ड पर आधारित उपचार दिया जा रहा है। इसके तहत योग, प्राणायाम के साथ ही दिन में दो बार प्रार्थना कराई जाती है। साथ ही मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हर्बल चाय भी दी जाती है। इलाज की एलोपैथिक पद्धति के साथ ही चिकित्सक आयुर्वेद पद्धति को भी अपना रहे हैं। मकसद सिर्फ ये ही है कि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो। उसका खानपान सही रहे। प्रार्थना आदि से मन भी स्वस्थ रहे।
होलिस्टिक कस्टमाइज्ड शेड्यूल्ड आधारित उपचार का निष्कर्ष जानने के लिए इन दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोविड मरीजों पर अनुसंधान किया जा रहा है। परिणाम सकारात्मक आने पर यह पद्धति कोविड के नियंत्रण और इसके उपचार में कारगर सिद्ध हो सकती है।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के इलाज में कौन-कौन सी पद्धतियां कारगर साबित हो सकती हैं। इस विषय पर देश-दुनिया में विभिन्न स्तर पर सतत अनुसंधान किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भी इन दिनों एक ऐसे ही प्रोजेक्ट पर अनुसंधान जारी है।
तीन तरह के प्रोटोकॉल पर प्रयोग
होलिस्टिक कस्टमाइज्ड शेड्यूल्ड पर आधारित इस अनुसंधान में मरीजों पर 3 अलग-अलग प्रोटोकॉल का प्रयोग किया जा रहा है। इनमें न्यूट्रीशियनल, हाईजीन और माइंडबॉडी रिलेक्शेसन प्रोटोकॉल शामिल हैं। यह शोध कार्य बीते मार्च महीने में शुरू हुआ था और जिसे एक साल में पूरा किया जाना है।
इस विषय में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति लगभग 6 हजार साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है। उच्च स्तर की स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए इसे सुधारने और पुनर्जीवित करने की जरुरत है। इससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
रिसर्च टीम की प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर व बायोकेमिस्ट्री विभागाभाध्यक्ष डा. अनीसा आतिफ मिर्जा ने बताया कि कोविड के जिन मरीजों में मध्यम और सामान्य लक्षण हैं, उन पर इसका परीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 30-40 कोविड मरीजों पर अनुसंधान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पायलट रेन्डेमाइज कंट्रोल ट्रॉयल वाले इस शोध का उद्देश्य डाटा एकत्रित कर एविडेंस बेस्ड मेडिसिन का आउटपुट देखना है। अनुसंधान को होलिस्टिक ट्रेडिशनल कॉम्प्लेमेन्टरी अल्टरनेटिव मेडिसिन (एचटीसीएएम) का नाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस शोध में (एचटीसीएएम) प्रोटोकॉल का मूल्यांकन किया जा रहा है। अनुसंधान के लिए कोविड मरीजों के 2 ग्रुप बनाए गए हैं। इस रिसर्च के द्वारा होलिस्टिक प्रोटोकॉल वाले कोविड मरीजों की तुलना हॉस्पिटल के सामान्य प्रोटोकॉल वाले कोविड मरीजों से की जा रही है।
साकारात्मक परिणाम
रिसर्च प्रोजेक्ट में प्रत्येक रोगी का ब्लड सैंपल लेकर इम्यून मार्कर व मेटाबॉलिज्म मार्कर टेस्ट भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लीनिकल आउटकम परिणाम देखा जाना है। डॉ. अनीसा ने बताया कि अभी तक किए गए शोध से कोविड मरीजों में बिना किसी साइड इफेक्ट के गुड क्लीनिकल, मेटाबोलिक व साइकोसोशियल आउटकम का सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ है।
टीम में ये हैं शामिल
रिसर्च टीम में आयुष विभाग की हेड डॉ. वर्तिका सक्सैना, कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. पीके पण्डा, नर्सिंग कॉलेज की प्रिन्सिपल डॉ. बसंथा कल्याणी, डॉ. नम्रता, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. अजीत भदौरिया समेत कई अन्य फैकल्टी सदस्य सम्मिलित हैं।
न्यूट्रीशियनल प्रोटोकॉल
इस प्रोटोकॉल में कोविड मरीजों को संतुलित आहार, 7-8 गिलास गर्म पानी के अतिरिक्त हर्बल चाय दी जा रही है। यह हर्बल चाय जीरा, अजवाइन, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग, कलौंजी, हल्दी, अदरक, मुलेठी, सौंप, नींबू और गुड़ आदि मसालों के मिश्रण से तैयार की गई है। इन मसालों में विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
हाईजीन प्रोटोकॉल
हल्दी व नमक युक्त गर्म पानी के गरारे, नम भाप देना, हाथ और शरीर को स्वच्छता बनाए रखना आदि क्रियाएं शामिल हैं।
माइंडबॉडी रिलेक्शेसन प्रोटोकॉल
इस प्रोटोकॉल में योग, प्राणायाम और ध्यान के सामान्य आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके लिए टीवी, मॉनिटर, यू ट्यूब व वीडियो के माध्यम से योगाभ्यास कराने की व्यवस्था की गई है। खासबात यह है कि इस प्रोटोकॉल के तहत कोविड मरीजों से दिन में 2 बार प्रार्थना भी कराई जाती है। यह प्रार्थना सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले होती है। उनका कहना है कि प्रार्थना करने से हमें ऊर्जा मिलती है और मन, शरीर तथा आत्मा की सकारात्मकता से व्यक्ति की इम्यूनिटी क्षमता में वृद्धि होती है।