Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रहा कोरोना, नए संक्रमितों में आया उछाल, एक मौत, कोरोनामुक्त उत्तरकाशी जिला भी संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण धीरे धीरे विस्फोटक रूप लेने लगा है। एक बार फिर से कोरोना के नए केस में उछाल दर्ज किया गया। साथ ही तीन दिन बाद कोरोना से एक मरीज की मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण धीरे धीरे विस्फोटक रूप लेने लगा है। एक बार फिर से कोरोना के नए केस में उछाल दर्ज किया गया। साथ ही तीन दिन बाद कोरोना से एक मरीज की मौत हुई। यही नहीं, रिकवरी रेट भी लगातार घट रहा है। साथ ही कोरोनामुक्त जिला उत्तरकाशी भी कोरोना संक्रमित हो गया। अब एकमात्र जिला बागेश्वर ही कोरोनामुक्त है। शनिवार 25 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 24 दिसंबर को 27 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 882 केंद्रों में 38503 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.25 Health Bulletin

अब तक कुल 7416 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344766 हो गई है। इनमें से 330920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 34 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 237 हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7416 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 95.99 से घटकर 95.98 हो गया है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।