Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

चिंता बढ़ा रहा है कोरोना, 46 जिलों में 10 फीसद से ज्यादा पॉजिटिविटी दर, तीसरी लहर के लिए केंद्र ने चेताया

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के बीच देश के कई इलाकों में कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के 46 जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक सकारात्मकता दर देखने को मिल रही है।

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के बीच देश के कई इलाकों में कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के 46 जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक सकारात्मकता दर देखने को मिल रही है। केंद्र ने देश मे 10 फीसद से ज्यादा कोरोना पॉजिटिविटी वाले जिलों में भीड़ रोकने और लोगों के आपस में मिलने जुलने पर सख्त पाबंदी के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार ने आज शनिवार को 10 राज्यों में कोविड -19 की स्थिति की समीक्षा में पाया कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी और पॉजिटिविटी दिखाई दे रही है। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर ये 10 राज्य ऐसे हैं जहां मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इसके अलावा केंद्र की तरफ से राज्यों को कोरोना से निपटने के लिए कुछ खास निर्देश दिए गए हैं. जिसमें निर्धारित जिलों में कोरोना की चपेट में आसानी से आने वाले लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण, वैक्सीन की दूसरी खुराक कवरेज को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए होम आइसोलेटेड लोगों की प्रभावी और नियमित निगरानी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन पीएसए प्लांट लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
देश के 46 जिलों में 10 फीसद से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 53 जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी रेट पांच फीसद से 10 फीसद तक है। इन 10 राज्यों में 80 फीसद से ज्यादा सक्रिय मामले होम आइसोलेशन में हैं। इन मामलों पर प्रभावी ढंग से और सख्ती से निगरानी रखने की जरूरत बताई गई है। जिससे वो आपस में मिल कर अपने पड़ोस, समुदाय, गांव, मोहल्ला, वार्ड आदि में न घूमें और संक्रमण न फैलाएं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *