Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में चिंता बढ़ा रहा है कोरोना, आज मिले 88 संक्रमित, 61 हुए स्वस्थ नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना फिर से चिंता का सबब बनता जा रहा है। जहां पिछले कुछ दिन पहले तक 50 से कम कोरोना संक्रमित एक दिन में मिल रहे थे, वहीं अब इससे अधिक संक्रमित मिलने से प्रदेश में चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

उत्तराखंड में कोरोना फिर से चिंता का सबब बनता जा रहा है। जहां पिछले कुछ दिन पहले तक 50 से कम कोरोना संक्रमित एक दिन में मिल रहे थे, वहीं अब इससे अधिक संक्रमित मिलने से प्रदेश में चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। आज 88 नए संक्रमित मिले, वहीं, 61 लोग स्वस्थ मिले। राहत की बात ये है कि आज किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं, वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 698 हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 98129 हो गई है। इनमें से 94311 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 1704 की मौत हो चुकी है। आज भी सर्वाधिक देहरादून में 29 संक्रमित मिले। वहीं हरिद्वार दूसरे नंबर रहा। यहां 23 संक्रमित मिले। हरिद्वार महाकुंभ में सतर्कता बरतने की जरूरत है।