Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का कड़ा प्रहार, कुल आंकड़ा 80 हजार पार, आज मिले 830 नए संक्रमित, 12 की मौत

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना से फिर से कड़ा प्रहार किया। आज 830 नए संक्रमित मिले। इनमें देहरादून और नैनीताल जिलों ने सौ का आंकड़ा क्रास किया। वहीं, पर्वतीय जनपदों की स्थिति भी चिंताजनक है। आज कोरोना से 12 लोगों की प्रदेश में मौत हुई। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 513 है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 80486 हो गई है। 72479 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 1332 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 5742 हैं। गुरुवार को भी देहरादून जिले में सर्वाधिक 273 लोग नए कोरोना संक्रमित मिले। नैनीताल जिले में 105, हरिद्वार में 63, पिथौरागढ़ में 61, रुद्रप्रयाग में 55, अल्मोड़ा में 53, चमोली में 51, टिहरी गढ़वाल में 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed