Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

कोरोना का संक्रमण हुआ धीमा तो दून में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि

देहरादून में कोरोना का संक्रमण धीमा हुआ तो डेंगू ने चिंता बढ़ा दी। गुरुवार को कोरोना के मात्र चार मरीज मिले, वहीं डेंगू के पांच मरीज पाए गए। ऐसे में अब दून के लोगों को कोरोना के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए दोहरी सतर्कता बरतनी होगी।

देहरादून में कोरोना का संक्रमण धीमा हुआ तो डेंगू ने चिंता बढ़ा दी। गुरुवार को कोरोना के मात्र चार मरीज मिले, वहीं डेंगू के पांच मरीज पाए गए। ऐसे में अब दून के लोगों को कोरोना के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए दोहरी सतर्कता बरतनी होगी। क्योंकि दोनों ही बीमारी कई बार जानलेवा साबित हो सकती है।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम देहरादून की टीम ने जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित, संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान डेंगू लार्वा सर्वे, सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड, इंसेक्टिसाइड का छिड़काव और फॉगिग की गई। विभिन्न जगहों पर लार्वा पाए गए, जिसे टीमों ने नष्ट किया। सभी डेंगू प्रभावित, संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को पंपलेट वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी के मुताबिक, आज जनपद देहरादून में पांच डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं। इनमें माजरी माफी मोहकमपुर निवासी एक 31 वर्षीय महिला महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती है। इसकी स्थिति ठीक है। उसके अलावा चार पुरुष भी डेंगू पॉजिटिव निकले। जो जीएमएस रोड, साईं लोक, मेहूवाला एवं सीमा द्वार के रहने वाले हैं। इन सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है। अब तक दून में कुल 49 डेंगू रोगी पाए गए हैं। सभी की स्थिति ठीक है।