Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार, पांच इलाकों में लॉकडाउन, दो की मौत

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। 30 मार्च को 128 नए संक्रमित मिले। वहीं, 147 लोग स्वस्थ हुए। दो लोगों की कोरोना से मौत हुई।

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। 30 मार्च को 128 नए संक्रमित मिले। वहीं, 147 लोग स्वस्थ हुए। दो लोगों की कोरोना से मौत हुई। इनमें एम्स ऋषिकेश में चालीस वर्षीय पुरुष, जिला अस्पताल रुद्रपुर में 69 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1696 हो गए। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 100118 हो गई। इनमें से 95212 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1713 की कोरोना से मौत हो चुकी है। मंगलवार को सर्वाधिक देहरादून में 48 संक्रमित मिले।


पांच क्षेत्र में लॉकडाउन
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक क्षेत्र का एक इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। साथ ही आज ही वहीं, नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश स्थित गीता कुटीर, गीता संस्कृत महाविद्यालय ग्राम हरिपुर कलां में भी कटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस संबंध में आज ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए।

इस तरह अब प्रदेश में देहरादून में ही पांच कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। इनमें गोलवे कोटेज सेंट जोर्ज स्कूल बार्लोगंज मसूरी, नेहरू कालोनी देहरादून स्थित मकान नंबर 144 का क्षेत्र, ऋषिकेश में गुमानीवाला क्षेत्र की गली नंबर तीन पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे। यहां लॉकडाउन वाली स्थिति है। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार के एक सदस्य ही सरकारी मोबाइल वाहन तक जा सकेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।