Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 4807 नए संक्रमित, 34 की मौत, होटल अधिग्रहित, दोपहर दो के बाद दुकानें बंद

उत्तराखंड में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट बुधवार को हुआ। 21 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 4807 संक्रमित मिले।


उत्तराखंड में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट बुधवार को हुआ। 21 अप्रैल की शाम स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 4807 संक्रमित मिले। वहीं, 34 लोगों की मौत हुई। एक दिन के मामलों में आज की संख्या सर्वाधिक है। इससे पहले मंगलवार 20 अप्रैल को 3012 नए संक्रमित मिले थे और 27 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 17 अप्रैल 37 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। ये मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर, कोरोना के टीके लगाने का अभियान जारी है। बुधवार को 501 केंद्र में 43216 लोगों को टीके लगाए गए।


बुधवार को 894 लोग स्वस्थ हुए और एक्टिव केस की संख्या 24893 हो गई है। उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 134012 हो गई। इनमें 104527 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1953 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को सर्वाधिक देहरादून में 1876 संक्रमित मिले। नैनीताल में 818, हरिद्वार में 786, उधमसिंह नगर में 602, पौड़ी में 217, टिहरी में 185 संक्रमित मिले।


रात को नाइट कर्फ्यू, दिन में दुकानें बंद
उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। वहीं रविवार को पूरे उत्तराखंड में दिन में भी कर्फ्यू रहेगा। अन्य दिन दोपहर दो बजे के बाद आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं। बुधवार को भी दोपहर बाद दुकानें बंद करा दी गई। आवश्यक सेवा में दूध, फल, सब्जी के साथ दवा की दुकाने हैं। सारी शिक्षण संस्थाओं को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है।


106 स्थानों पर लॉकडाउन
प्रदेश में लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ रही है। अब कुल 106 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां पूरी तरह से लॉकडाउन है। ऐसे क्षेत्र में सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। परिवार का एक सदस्य ही आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जा सकता है। कंटेनमेंट जोन में देहरादून में 47, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 30, पौड़ी में चार, उत्तरकाशी में नौ, उधमसिंह नगर में एक, चंपावत में पांच, चमोली में एक कंटेनमेंट जोन हैं।

देहरादून में होटल को बनाया पेड जिला कोविड केयर सेंटर
देहरादून प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित होटल सॉलिटेयर एक्सप्रेस को अधिग्रहित कर लिया। यहां जिला कोविड केयर (डीसीसीसी) सेंटर बनाया गया है। सीएमओ देहरादून की संस्तुति पर जिलाधिकारी देहरादून ने इस संबंध में आदेश पारित किए। अब यहां रखे जाने वाले लोगों को प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। होटल की ओर से इस राशि में नाश्ता, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी। पेड आइसोलेट लोगों के लिए ये व्यवस्था की गई है।