कोरोना की वजह से दुनियाभर में अब तक हो चुकी है 40 लाख से अधिक मौत, बहुत खतरनाक दौर में महामारीः डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस को लेकर फिर से चेताया है। साथ ही सावधानी बढ़ाने और सुरक्षात्मक उपाय पर जोर दिया। कहा कि फिलहार महामारी खतरनाक दौर में है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस को लेकर फिर से चेताया है। साथ ही सावधानी बढ़ाने और सुरक्षात्मक उपाय पर जोर दिया। कहा कि फिलहार महामारी खतरनाक दौर में है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड -19 से अब तक 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई अमीर देश प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी में हैं, जबकि एशिया के कई देशों में अभी संक्रमण बढ़ रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पूरे एशिया में लाखों लोग नए लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं और इंडोनेशिया वैश्विक हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। वहां, मृत्यु दर एक महीने में दस गुना बढ़कर बुधवार को रिकॉर्ड 1040 हुई है।डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा कि दुनिया इस महामारी में एक खतरनाक बिंदु पर पहुंच चुकी है। 4 मिलियन के आंकड़े को कम नहीं आंकना चाहिए। टेड्रोस ने अमीर देशों को वैक्सीन और सुरक्षात्मक उपकरणों की जमाखोरी के लिए फटकार लगाई और प्रतिबंधों में ढील देकर “जैसे कि महामारी पहले ही खत्म हो गई है” जैसा अभिनय करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया जो एक विशाल द्वीपसमूह है, वहां लोगों को घर से काम करने का आदेश दिया है। अपने पूरे क्षेत्र में व्यापार के शुरुआती घंटों को प्रतिबंधित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के द्वीप जावा में एक कब्रिस्तान के पास रहने वाले नेसन नुस्माना ने कहा कि मैं संक्रमित होने से बहुत डरता हूं। क्योंकि कब्रिस्तान के पास मृतकों को पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की कतार लगी रहती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि इनकी मदद नहीं की जा सकती। अब मैं केवल प्रार्थना कर सकता हूं।
इससे पहले भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रसेयस ने कहा था कि लगभग 100 देशों में अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप की पहचान की गई है और इसे देखते हुए दुनिया कोविड-19 महामारी के बहुत खतरनाक दौर में है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






