Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का धमाका, नए संक्रमित चार हजार के पार, छह मौत, सर्वाधिक संक्रमितों के रिकॉर्ड से आधी संख्या

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का धमाका हो गया है। दैनिक संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया। वहीं, मौत के आंकड़ों ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के एक्टिव केस भी प्रदेश में 20 हजार के पार पहुंच गए हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का धमाका हो गया है। दैनिक संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया। वहीं, मौत के आंकड़ों ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के एक्टिव केस भी प्रदेश में 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। मंगलवार 18 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 4482 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में छह लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। एक दिन पहले सोमवार 17 जनवरी को कोरोना के 3295 नए संक्रमित मिले थे और चार लोगों की कोरोना की मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1229 केंद्रों में 41284 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.18 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7450 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 377731 हो गई है। इनमें से 341797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1865 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 20620 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7450 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 1.97 फीसद है। रिकवरी रेट 90.49 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी। ऐसे में आज के आंकड़े अभी इस रिकॉर्ड से करीब आधे हैं। ये राहत की बात है कि मौत के मामलों में पिछले साल की अपेक्षा कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *