Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट, नए संक्रमितों में फिर उछाल, रिकवरी रेट भी घटा

उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से विस्फोटक स्थिति में पहुंचने लगा है। वहीं, राजनीतिक दलों के लोग इससे अनजान बने हुए हैं। आज ही पीएम नरेंद्र मोदी भी हल्द्वानी में रैली के जरिये भीड़ जुटाकर चले गए। वहीं, नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।

उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से विस्फोटक स्थिति में पहुंचने लगा है। वहीं, राजनीतिक दलों के लोग इससे अनजान बने हुए हैं। आज ही पीएम नरेंद्र मोदी भी हल्द्वानी में रैली के जरिये भीड़ जुटाकर चले गए। वहीं, नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब उत्तराखंड में एक ही जिला रुद्रप्रयाग कोरोनामुक्त है। प्रदेश में ओमिक्रॉन के अब तक चार लोग संक्रमित मिले। इनकी बाद में रिपोर्ट निगेटिव आई। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। हालांकि रात के कर्फ्यू को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना की रोकथाम के लिए कारगार नहीं मानते हैं। कारण ये है कि दिन में राजनीतिक रैलियों में भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में कर्फ्यू का औचित्य समझ से परे है। नाइट कर्फ्यू सरकार की ओर से सिर्फ दिखावा है कि वो कोरोना फैलने से रोकने के लिए प्रयासरत है।
गुरुवार 30 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार 29 दिसंबर को कोरोना के 38 नए संक्रमित मिले थे। ऐसे में रिकवरी रेट भी कम हो गया है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 785 केंद्रों में 49130 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.30 Health Bulletin
अब तक कुल 7417 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344940 हो गई है। इनमें से 331059 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 255 है। अब तक प्रदेश में कुल 7417 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 95.99 से घटकर 95.98 हो गया है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।